Tuesday, 4 July 2023

मणिपुर हिंसा

लोग टूट जाते हैं एक घर बनाने में
तुम तरस नहीं खाते बस्तियाँ जलाने में


Monday, 3 July 2023

फिक्र करता हूँ

कभी कभी 
मैं बहुत फिक्र करता हूँ 
तुम्हारी। 

फिर मैं रुक कर
जाँच करता हूँ अपने फिक्र की-
कि
कहीं फिक्र के शक्ल में
मैं तुम्हें दबाना तो नहीं चाहता। 

मैं पितृसत्ता वाले समाज में
बड़ा हुआ हूँ-
इसलिए खुद को हमेशा 
शक के घेरे में रखता हूँ। 

अपने उस राक्षस को साध रखता हूँ,
जो तुम्हें बांध मेरी औरत बना देना चाहता है। 

तुम्हारी आज़ादी पर मेरा 
कोई हक़ न हो-
मेरे फिक्र की हरदम 
इसलिए जांच हो।

कुछ भी हूँ तुम्हारा
आखिर
तुम्हारे स्वयं से ज्यादा नहीं हूँ मैं।।




जीवन हमेशा एक सा नहीं रहता।

जीवन हमेशा एक सा नहीं रहता। परिवर्तन को स्वीकार कर ही हम अपनी हताशा-निराशा से उबर सकते हैं और समय के साथ चलकर अपने जीवन को सुखमय बना सकते हैं। यह प्रवचन मुनि विनय कुमार आलोक ने दिए। मुनि ने कहा कि महान दार्शनिक अरस्तू ने कहा है, परिवर्तन प्रकृति का नियम है। हम प्रकृति के इस नियम को जब भी मानने से इंकार करने लगते हैं, तब हम दुखी होते हैं, अवसाद से घिर जाते हैं। हमें स्वीकारना होगा कि जब अच्छे दिन स्थायी नहीं रहते, तो बुरे दिन भी नहीं रहेंगे। जो व्यक्ति इस सत्य को जान लेता है, वह कभी निराश-हताश नहीं होता। बदलना जीवन का विशेष गुण है। प्रत्येक व्यक्ति देखता है जन्म युवा बुढा़पा आता है। हर व्यक्ति भेष भूषा भी बदलता है खान पान में भी बदलाव आता है बहुदा स्थितियों में भी बदलावा आता है। कभी व्यक्ति उच्चता ग्रहण करता है और कभी सामान्य स्थिति में रहता है। यदि व्यक्ति इस बदलाव को समझ ले तो व्यक्ति को किसी भी प्रकार की मानसिक परेशानी नहीं होगी। रामायण में भी कहा गया है कि जिस स्थिति में भी राम रखे उस स्थिति में ही रहना चाहिए। अणुव्रत आंदोलन बदलाव का आंदोलन है वह व्यक्ति में चारित्रक और मानसिक बदलाव करता है। सचमुच में इसी का नाम बदलाव है। इस दौरान मुनि ने कहा कि जीवन के सफर का वास्तविक आनंद हम तभी उठा सकते हैं, परिवर्तन शाश्वत है। समय के साथ किसी भी वस्तु, विषय और विचार में भिन्नता आती है। मौसम बदलते हैं। मनुष्य की स्थितियां बदलती हैं। समय के साथ उत्तरोत्तर बदलने को ही विकास कहा जाता है। यदि हम बदलाव से मुंह चुराएंगे, तो हमारा विकास नहीं हो सकेगा।


k k mantra

गुरुपूर्णिमा2023

जीवन मेरा औरो जैसा ही है, अपितु गुरुजनों ने जो ज्ञान मुझे दिया है, उस ज्ञान से आज में किसी के लिए दीपक हूं, किसी के लिए सूरज, किसी के लिए साहस, किसी के लिए प्रेरणा, किसी के लिए दवा ।
आज तक आपसे जो भी ज्ञान अर्जित किया है, उस ज्ञान से ही जीवन की यात्रा में अग्रसर हूँ ! आपके आशीर्वाद से ''जो प्राप्त है वही पर्याप्त है" के इस सिद्धांत इस यात्रा को जी रहा हूँ, जीवन की इस लंबी यात्रा में आपका मार्गदर्शन सदैव प्राप्त होता रहे ऐसी कामना है, गुरुपूर्णिमा के इस पावन अवसर पर आपको मेरा सादर प्रणाम एवं आपको गुरू पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं।।
कोटि कोटि नमन

Sunday, 2 July 2023

शुभविचार2023

kkmantr

kkmantr
॥ कालः सत्यं वदति || 
समय आपको सत्य से अवगत करा ही देता है..


Friday, 30 June 2023

असफलता का डर ही सफलता की राह में सबसे बड़ी बाधा है

 k.k.mantr

असफलता का डर ही सफलता

की राह में सबसे बड़ी बाधा है

कभी-कभी, लोगों को जीवन में वह नहीं मिलता जो वे चाहते हैं क्योंकि वे असफलता से डरते हैं। यह सबसे बड़ा डर है, असफल होने पर स्वीकार नहीं किए जाने का डर, खारिज किए जाने का डर, एक आदर्श व्यक्ति के रूप में पहचान न बना पाने का डर। लेकिन क्या आपको पता है कि परफेक्शन जैसा कुछ नहीं होता। मैंने अपने कॅरिअर में नौ हजार से अधिक शॉट गंवाए हैं। मैंने लगभग 300 गेम गंवाए। 26 बार मुझ पर गेम-विजेता शॉट के लिए भरोसा किया गया पर मैं चूक गया। मैं अपने जीवन में बार-बार असफल हुआ हूं। इसलिए मैं आज हूं। सफलता के लिए हमेशा प्रयास करने के लिए तैयार रहना चाहिए, भले ही असफलता क्यों न मिले। सफलता क्या होती है, यह जानने के लिए हमेशा प्रयासरत रहें। अगर आप कोशिश नहीं करेंगे तो कुछ नहीं मिलेगा, अगर आप कोशिश करते हैं और असफल हो जाते हैं तो आपको अनुभव मिलेगा। अगली बार, आपको पता चल जाएगा कि क्या नहीं करना है, और क्या करना है। और अंत में आप ट्रायल एरर करते हुए सफल हो जाएंगे। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कितने तैयार हैं, जीवन में कठिन समय जरूर आएगा। सवाल यह है कि बुरा समय आने पर आप कैसे प्रतिक्रिया देंगे। क्या आप अपने आपको नीचे गिरने देंगे, या उठ खड़े होंगे और चलते रहेंगे? यह सबसे महत्वपूर्ण है। चाहे कुछ भी हो जाए, आप खुद पर विश्वास बनाए रखें और रुकें नहीं! 

माइकल जॉर्डन विख्यात बास्केटबॉल खिलाड़ीमाइकल जॉर्डन



कर्म☯️

एक बढ़ई था, जो बहुत मेहनती था, पर अब वह बूढ़ा हो चला था, एक दिन उसे विचार आया अब यह सब छोड़कर अपने परिवार के साथ अपने जीवन के आखरी दिन बिताने चाहिए, वर्कशॉप के मालिक को उसने अपने विचार बताएं मालिक बहुत दुखी हुआ,  क्योंकि उसका सबसे विश्वासनीय कर्मचारी हमेशा के लिए जा रहा था, तभी मालिक ने कुछ सोचा फिर कहा तुम एक आखरी घर और बना दो उसने कहा ठीक है क्योंकि वह मन से पहले रिटायर हो चुका था! इसलिए बड़ी मुश्किलो उसने वह घर पूरा किया, उस घर को देखकर ऐसा लग रहा था, कि किसी नोसीखिए ने यह घर बनाया है तभी मालिक घर देखने आया और बोला यह घर मेरी तरफ से तुम्हारे लिए तोहफा है, अब बड़े बहुत दुखी हुआ कि यह घर मुझे ही मिलना था,तो मैं इसे बहुत सुंदर बनाता।

उसी प्रकार हमारी जिंदगी को भी सर्वश्रेष्ठ बनाने का मौका ईश्वर ने हमें ही दिया है !!

k.k.mantra


#kkmantra.in #📝

आत्मविश्वास⚛️

 छाता बारिश तो नहीं रोक सकता किंतु बारिश में खड़े होने का साहस जरूर देता है, ठीक उसी तरह आत्मविश्वास सफलता की गारंटी तो नहीं देता, किंतु संघर्ष करने की प्रेरणा अवश्य देता है, साहस भय और आत्मविश्वास के बीच का जरिया है, आपके मार्ग में कितना ही अंधकार व कितनी ही कठिनाइयां क्यों ना हो आप कभी भी अपने आत्मविश्वास और मानसिक धैर्य को ना कोई है, आत्मविश्वास हमारे उत्साह को जगा कर हमें जीवन में महान उपलब्धियों के मार्ग पर ले जाता है। 

अपने आप पर विश्वास करना कि आप सफल होंगे, यही आत्मविश्वास है⚛️

K_k_mantr

daily motivation 2023 परिस्थिति

K_k_mantr: अतीत और भविष्य को मन में पालना ही नकारात्मकता की जड़ है:


हमेशा कठिन परिस्थितियों में इंसान अकेला ही होता है, रोग मुक्त होने के लिए जिस प्रकार औषधि स्वयं को लेनी पड़ती है, उसी प्रकार जीवन के कठिन प्रसंगों से बाहर आने के लिए अपनी गलतियों को भी स्वयं सुधारना होता है, अन्य समय तो दुनिया हमारी संपत्ति स्टेटस और पावर के कारण हमारा साथ देती ही देती है !!

Friday, 23 June 2023

गाँव बेच कर शहर खरीदा

 गाँव बेचकर शहर खरीदा, कीमत बड़ी चुकाई है।  

जीवन के उल्लास बेच के, खरीदी हमने तन्हाई है।

बेचा है ईमान धरम तब, घर में शानो शौकत आई है। 

संतोष बेच, तृष्णा खरीदी, देखो कितनी मंहगाई है।।  

https://maps.app.goo.gl/o6JsabmK7tFYPHHD9

बीघा बेच स्कवायर फीट खरीदा, ये कैसी सौदाई है।  

संयुक्त परिवार के वट वृक्ष से टूटी, ये पीढ़ी मुरझाई है।।  

रिश्तों में है भरी चालाकी, हर बात में दिखती चतुराई है।

कहीं गुम हो गई मिठास, जीवन से, हर जगह कड़वाहट भर आई है।।    


रस्सी की बुनी खाट बेच दी, मैट्रेस ने जगह बनाई है। 

अचार, मुरब्बे को धकेल कर, शो केस में सजी दवाई है।।  

माटी की सोंधी महक बेच के, रुम स्प्रे की खुशबू पाई है। 

मिट्टी का चुल्हा बेच दिया, आज गैस पे बेस्वाद सी खीर बनाई  है।।  

https://maps.app.goo.gl/o6JsabmK7tFYPHHD9

पांच पैसे का लेमनचूस बेचा, तब कैडबरी हमने पाई है।

बेच दिया भोलापन अपना, फिर मक्कारी पाई है।।

सैलून में अब बाल कट रहे, कहाँ घूमता घर- घर नाई है।

दोपहर में अम्मा के संग, गप्प मारने क्या कोई आती चाची ताई है।।  


मलाई बरफ के गोले बिक गये, तब कोक की बोतल आई है।  

मिट्टी के कितने घड़े बिक गये, तब फ्रिज में ठंढक आई है ।।

खपरैल बेच फॉल्स सीलिंग खरीदा, हमने अपनी नींद  उड़ाई है। 

बरकत के कई दीये बुझा कर, रौशनी बल्बों में आई है।।


गोबर से लिपे फर्श बेच दिये, तब टाईल्स में चमक आई है।

देहरी से गौ माता बेची, फिर संग लेटे कुत्ते ने पूँछ हिलाई है ।।

बेच दिये संस्कार सभी, और खरीदी हमने बेहयाई  है।

ब्लड प्रेशर, शुगर ने तो अब, हर घर में ली अंगड़ाई है।।  


दादी नानी की कहानियां हुईं झूठी, वेब सीरीज ने जगह बनाई है।

बहुत तनाव है जीवन में, ये कह के मम्मी ने दो पैग लगाई है।।

खोखले हुए हैं रिश्ते सारे, नहीं बची उनमें सच्चाई है।।

चमक रहे हैं बदन सभी के, दिल पे जमी गहरी काई है।

https://maps.app.goo.gl/o6JsabmK7tFYPHHD9

गाँव बेच कर शहर खरीदा, कीमत बड़ी चुकाई  है।।

जीवन के उल्लास बेच के, खरीदी हमने तन्हाई है।।

💞🙏💞

Saturday, 15 October 2022

क्रोध

 क्रोध की अग्नि सब कुछ जला कर राख कर देती हैं,

जीवन मे क्रोध पर विजय पाना सर्वाधिक महत्वपूर्ण है।

जीवन मे क्रोध का कोई स्थान नही होना चाहिए!!


क्रोध में जल गया मेरा सब 

मान मर्यादा ओर तप!!